Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

Bareilly News: अब्दुल मजीद गैंग का देशभर में नेटवर्क, 21 Bank Accounts की जांच, Foreign Funding पर शक

Bareilly News: बरेली पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसका नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ बताया जा रहा है। मुख्य आरोपी अब्दुल मजीद, आरिफ, सलमान और फहीम के पास से पुलिस ने कई डिजिटल डिवाइस, धार्मिक साहित्य और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि इस गैंग ने सोशल मीडिया (Social Media) पर कई ग्रुप बनाए थे, जिनमें ज़ाकिर नाइक और पाकिस्तानी धर्मगुरुओं के वीडियो शेयर किए जाते थे।
top-news

Bareilly News: बरेली पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसका नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ बताया जा रहा है। मुख्य आरोपी अब्दुल मजीद, आरिफ, सलमान और फहीम के पास से पुलिस ने कई डिजिटल डिवाइस, धार्मिक साहित्य और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि इस गैंग ने सोशल मीडिया (Social Media) पर कई ग्रुप बनाए थे, जिनमें ज़ाकिर नाइक और पाकिस्तानी धर्मगुरुओं के वीडियो शेयर किए जाते थे। इन ग्रुप्स में हिंदू युवाओं से चैट कर उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की जाती थी।


पुलिस जांच में सामने आया है कि चारों आरोपियों के कुल 21 बैंक खाते मिले हैं, जिनमें लाखों रुपये का लेनदेन हुआ है। अकेले मजीद के तीन और उसकी पत्नी के दो खातों में 13 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन दर्ज किया गया है। वहीं दर्जी का काम करने वाले सलमान के 12 खाते सामने आए हैं, जिनमें से छह उसकी पत्नी के नाम पर हैं। पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां (Intelligence Agencies) इन खातों में संदिग्ध Foreign Transactions की जांच कर रही हैं।


गिरोह का काम करने का तरीका भी बेहद चौंकाने वाला है। ये लोग तलाकशुदा, परेशानहाल या अकेले रहने वाले लोगों को टारगेट करते थे। पहले मानसिक और भावनात्मक दबाव बनाया जाता, फिर Cash Help, Job Offer और Marriage Promise जैसी सुविधाओं का लालच दिया जाता था। धीरे-धीरे इन शिकार लोगों को परिवार और समाज से अलग कर Conversion Process में शामिल किया जाता। बरामद मोबाइल और लैपटॉप में धार्मिक वीडियो, चैट हिस्ट्री और संदिग्ध डिजिटल कंटेंट मिला है, जिसे सुरक्षित कर जांच की जा रही है।


एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपी मजीद की कई राज्यों में यात्रा के सबूत मिले हैं, लेकिन अब तक विदेश यात्रा का कोई रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। पुलिस अब बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल विदेशी फंडिंग (Foreign Funding) की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।