Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात ● ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प! ● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त ● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी ● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल ● ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप ● अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, योगी बोले- भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती ● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नहीं... आखिर किसके भरोसे है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन? ● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता

Yamuna Flood: मथुरा-वृंदावन में तबाही, बांके बिहारी मंदिर मार्ग जलमग्न, अयोध्या नगर में गिरे मकान

Yamuna Flood: मथुरा-वृंदावन में Yamuna Floods का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में पानी घुस गया है। सबसे प्रभावित स्थानों में से एक बांके बिहारी मंदिर मार्ग है, जहां पानी भर जाने से श्रद्धालुओं और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मथुरा के अयोध्या नगर में जलभराव के कारण एक मकान ढह गया। गनीमत रही कि इस हादसे में परिवार के सदस्य सुरक्षित बच गए।
top-news

Yamuna Flood: मथुरा-वृंदावन में Yamuna Floods का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में पानी घुस गया है। सबसे प्रभावित स्थानों में से एक बांके बिहारी मंदिर मार्ग है, जहां पानी भर जाने से श्रद्धालुओं और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मथुरा के अयोध्या नगर में जलभराव के कारण एक मकान ढह गया। गनीमत रही कि इस हादसे में परिवार के सदस्य सुरक्षित बच गए।


यमुना नदी का जलस्तर (Yamuna Water Level) लगातार बढ़ रहा है, जिससे मथुरा और वृंदावन के दर्जनों घरों में पानी घुस चुका है। बांके बिहारी मंदिर जाने वाला पूरा मार्ग जलमग्न हो गया है। दाऊजी तिराहे तक सड़कें डूबने से आमजन और दुकानदारों को रोजमर्रा की जिंदगी में दिक्कत हो रही है। मथुरा के अयोध्या नगर में रविवार को हुई बारिश और बाढ़ से एक मकान की दीवारें दरक गईं और थोड़ी ही देर बाद मकान का पिछला हिस्सा गिर गया। परिवार के लोग जैसे-तैसे बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।


बाढ़ की वजह से लक्ष्मी नगर और ईसापुर क्षेत्र में हालात और बिगड़ गए हैं। यहां कई घरों में पहली मंजिल तक पानी भर गया है। लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। सोमवार दोपहर दर्जनों लोग Railway Track पार कर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी हाथरस की ओर से तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह ट्रैक से भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान मौके पर मौजूद SDM महावन कुर्सी पर बैठी रहीं, लेकिन उन्होंने लोगों को न रोका और न ही खुद वहां से हटीं।


प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों की ओर प्रस्थान करें। Yamuna Floods से मथुरा-वृंदावन के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने की आवश्यकता है। स्थानीय लोग सोशल मीडिया पर #MathuraFloods #Vrindavan #YamunaFloods जैसे hashtags के साथ प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।