Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

Uttar Pradesh: नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट! तीन संदिग्ध नेपाली लखीमपुर खीरी में पकड़े गए

Uttar Pradesh: नेपाल में जारी हिंसा और उग्र आंदोलन का असर भारत-नेपाल सीमा (India-Nepal Border) पर साफ दिखाई देने लगा है। बुधवार देर शाम तिकुनिया इलाके में मोहाना नदी (Mohana River) पार कर भारत में प्रवेश करने वाले तीन संदिग्धों को सीमा सुरक्षा बल (SSB) ने पकड़ लिया। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि ये संदिग्ध नेपाल की जेल से भागे हुए बंदी (Nepal Jail Escape) हो सकते हैं। फिलहाल तीनों को पुलिस के हवाले कर पूछताछ की जा रही है।
top-news

नेपाल में सोशल मीडिया बैन (Social Media Ban) और सरकार के खिलाफ जन-जी (Gen-Z) आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। मंगलवार को हुई हिंसा और आगजनी के बाद नेपाल के कई शहरों में तनावपूर्ण हालात बन गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से लखीमपुर खीरी जिले की सीमा को सील कर दिया है। हालांकि, जरूरी सेवाओं और भारतीय नागरिकों के आवाजाही को सीमित तौर पर अनुमति दी गई।

एसएसबी और पुलिस (SSB and Police) ने पूरे दिन गौरीफंटा, चंदन चौकी, संपूर्णानगर, खजुरिया और तिकुनिया क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी। इसी दौरान तीन संदिग्धों को मोहाना नदी पार करते हुए पकड़ लिया गया। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है और नेपाल की जेल से उनके कनेक्शन की जांच चल रही है।

नेपाल-भारत सीमा (Nepal-India Border) पर इस समय सन्नाटा पसरा है। लखीमपुर खीरी और पीलीभीत के बॉर्डर इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। नेपाल के धनगढ़ी (Dhangadhi) में भी हालात तनावपूर्ण हैं, जहां बख्तरबंद गाड़ियां गश्त कर रही हैं और बाजार पूरी तरह बंद हैं। बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात हैं और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।