Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Uttar Pradesh: काशी में PM Modi का भव्य स्वागत, भगवा रंग में सराबोर हुआ शहर

Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi in Varanasi) गुरुवार को अपने 52वें दौरे पर काशी पहुंचे, जहां उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत हुआ। सुबह से ही वाराणसी की सड़कों पर भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP Workers) और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह तोरणद्वार, पोस्टर और वेलकम गेट (Welcome Gates) से शहर को सजाया गया था। भगवा रंग से पूरा माहौल सराबोर दिखाई दिया।
top-news

Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi in Varanasi) गुरुवार को अपने 52वें दौरे पर काशी पहुंचे, जहां उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत हुआ। सुबह से ही वाराणसी की सड़कों पर भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP Workers) और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह तोरणद्वार, पोस्टर और वेलकम गेट (Welcome Gates) से शहर को सजाया गया था। भगवा रंग से पूरा माहौल सराबोर दिखाई दिया।


प्रधानमंत्री के साथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम (Mauritius PM Navinchandra Ramgoolam) भी इस यात्रा में शामिल हुए, जिन्हें देखने के लिए भी जनता में खासा उत्साह दिखा। एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक ने गर्मजोशी से प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य सचिव और डीजीपी सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।


सुबह 11 बजे से ही लोग सड़क किनारे जमा होने लगे। जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी का काफिला पुलिस लाइन स्थित अस्थाई हेलीपैड की ओर बढ़ा, भीड़ में जोश दोगुना हो गया। ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। ठीक 11:14 बजे पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर वाराणसी पहुंचा और उनके स्वागत में ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।


प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पूरे शहर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद नजर आए। इस खास मौके पर वाराणसी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि काशी और प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi Visit Kashi) के बीच एक अटूट रिश्ता है। वहीं, भारत और मॉरीशस के रिश्तों (India-Mauritius Relations) को और मजबूत करने की उम्मीद भी इस दौरे से जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *