Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

Uttar Pradesh: बेटे की राहुल गांधी संग वायरल फोटो पर बोले यूपी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, कांग्रेसियों पर साधा निशाना

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने बेटे पीयूष प्रताप सिंह की राहुल गांधी से हाथ मिलाते हुए वायरल हुई तस्वीर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस तस्वीर को जानबूझकर कांग्रेस के कार्यकर्ता और मेरे आलोचक सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं, ताकि भाजपा नेतृत्व और समर्थकों के बीच भ्रम की स्थिति बनाई जा सके। मंत्री ने साफ कहा कि राहुल गांधी ने बैठक में आए लगभग सभी विधायकों और ब्लॉक प्रमुखों से हाथ मिलाया था.
top-news

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने बेटे पीयूष प्रताप सिंह की राहुल गांधी से हाथ मिलाते हुए वायरल हुई तस्वीर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस तस्वीर को जानबूझकर कांग्रेस के कार्यकर्ता और मेरे आलोचक सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं, ताकि भाजपा नेतृत्व और समर्थकों के बीच भ्रम की स्थिति बनाई जा सके। मंत्री ने साफ कहा कि राहुल गांधी ने बैठक में आए लगभग सभी विधायकों और ब्लॉक प्रमुखों से हाथ मिलाया था, लेकिन कांग्रेसियों ने सिर्फ मेरे बेटे की तस्वीर को प्रचारित किया।


दरअसल, रायबरेली में District Development Coordination & Monitoring Committee (DISHA meeting) के दौरान सांसद राहुल गांधी और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह आमने-सामने आए। इसी बैठक में हरचंदपुर ब्लॉक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह ने राहुल गांधी से हाथ मिलाया। तस्वीर के वायरल होने पर चर्चा इसलिए भी गर्म हो गई क्योंकि एक दिन पहले ही मंत्री राहुल गांधी के आगमन का विरोध कर रहे थे और उनके समर्थकों ने “Rahul Gandhi Go Back” के नारे लगाए थे।


मंत्री ने फेसबुक पोस्ट में स्पष्ट किया कि कांग्रेस के किराए के वर्करों ने इस तस्वीर को ट्रोलिंग का हथियार बना लिया है। उन्होंने कहा कि “मेरे बेटे को राहुल गांधी से हाथ मिलाने के बजाय उनके पैर छूने चाहिए थे, जिससे भारतीय संस्कृति का सम्मान होता। लेकिन कांग्रेस की परवरिश अलग है, वे संस्कारों को समझते नहीं हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि राहुल गांधी ने उनसे हाथ नहीं मिलाया, जबकि वे उनके आने पर खड़े होकर अभिवादन कर रहे थे।


दिनेश प्रताप सिंह ने दो टूक कहा कि उन्होंने हमेशा भाजपा का झंडा ऊंचा रखा है और आगे भी रखते रहेंगे। “मैं चुनाव हार सकता हूं, लेकिन हौसला कभी नहीं हारूंगा।” मंत्री ने लोगों से अपील की कि इस मुद्दे को अब समाप्त कर देना चाहिए और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।