Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

IPS Transfer in UP: यूपी में बड़ा आईपीएस तबादला! 16 अफसरों के पद बदले, 10 जिलों के एसपी हुए रोटेट

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश (UP) में गुरुवार को गृह विभाग ने IPS Transfer in UP का बड़ा आदेश जारी किया है। कुल 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें 10 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) भी शामिल हैं। यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए किया गया है।
top-news

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश (UP) में गुरुवार को गृह विभाग ने IPS Transfer in UP का बड़ा आदेश जारी किया है। कुल 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें 10 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) भी शामिल हैं। यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए किया गया है।


इस लिस्ट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, लखनऊ में तैनात जय प्रकाश सिंह को उन्नाव का नया एसपी बनाया गया है। वहीं अलीगढ़ के एसएसपी संजीव सुमन को देवरिया भेजा गया है। हरदोई के एसपी नीरज कुमार जादौन को अलीगढ़ का SSP बनाया गया है, जबकि सोनभद्र के एसपी अशोक कुमार मीना को हरदोई की कमान दी गई है। इसके अलावा एसपी, रेलवे आगरा अभिषेक वर्मा को सोनभद्र भेजा गया है।


SP Transfer in UP की इस सूची में उन्नाव के एसपी दीपक भूकर को प्रतापगढ़ भेजा गया है और प्रतापगढ़ के एसपी डॉ. अनिल कुमार को आजमगढ़ का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. अंबेडकरनगर के एसपी केशव कुमार को कुशीनगर भेजा गया है, वहीं औरैया के एसपी अभिजीत आर. शंकर को अंबेडकरनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी अभिषेक भारती अब औरैया के नए एसपी होंगे।


इसके अलावा, आजमगढ़ के एसएसपी हेमराज मीना, कुशीनगर के एसपी संतोष कुमार मिश्रा और देवरिया के एसपी विक्रांत वीर को Police Headquarters Lucknow सम्बद्ध किया गया है। साथ ही, 04 वाहिनी पीएसी प्रयागराज में सेनानायक मनीष कुमार शांडिल्य को प्रयागराज कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है। वहीं अनिल कुमार झा को एसपी रेलवे आगरा और सर्वेश कुमार मिश्रा को सेनानायक, 04 वाहिनी पीएसी प्रयागराज नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *