Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Greater Noida News: यीडा का मथुरा में बड़ा एक्शन, 9 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध कब्जा! 27 करोड़ रुपये है कीमत ● नोएडा में यूनिटेक के खाली प्लॉटों से हटेगा अतिक्रमण, सुप्रीम कोर्ट ने 9 दिसंबर तक दिया अल्टीमेटम ● Greater Noida News: बेटी की शादी से पहले घर में सिलिंडर ब्लास्ट, पिता-पुत्र की मौत; शादी का सामान जलकर राख ● ग्रेटर नोएडा: तिलपता से दादरी तक बनेगा 4 KM लंबा एलिवेटेड रोड, रोजाना 2 लाख लोगों को मिलेगी जाम से राहत ● Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 की जगह 75 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, जानें कब तक लागू रहेगी नई स्पीड लिमिट ● Delhi-NCR Weather: राजधानी में बढ़ी ठंड, दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में; कई इलाकों में AQI 300 पार ● Greater Noida News: ढकी नंबर प्लेट वाली क्रेटा का चालान करने पर ट्रैफिक कांस्टेबल पर कार्रवाई, इंस्पेक्टर पिता पर अभद्रता के आरोप ● Greater Noida News: जेवर में रूसी कंपनी फार्मस्टैंडर्ड लगाएगी मेडिकल उपकरण निर्माण इकाई? यीडा क्षेत्र में प्रतिनिधिमंडल ने देखी जमीन ● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात

Gomti Book Festival 2025: एआई, ई-बुक्स और भक्ति संगीत के संगम ने किया तीसरे दिन को रंगीन

Gomti Book Festival 2025: चौथे गोमती बुक फेस्टिवल के तीसरे दिन लखनऊ विश्वविद्यालय के विशाल प्रांगण में किताबों और रचनात्मक गतिविधियों का रंगारंग दृश्य देखने को मिला। National Book Trust India द्वारा आयोजित इस उत्सव में विद्यार्थी, परिवार और स्कूल के बच्चे बड़े उत्साह के साथ उपस्थित हुए। स्टालों पर विभिन्न भाषाओं और शैलियों की किताबों का आनंद लेने के साथ-साथ लोग e-books, AI tools और साहित्यिक संवाद में भी भाग ले रहे थे।
top-news

Gomti Book Festival 2025: चौथे गोमती बुक फेस्टिवल के तीसरे दिन लखनऊ विश्वविद्यालय के विशाल प्रांगण में किताबों और रचनात्मक गतिविधियों का रंगारंग दृश्य देखने को मिला। National Book Trust India द्वारा आयोजित इस उत्सव में विद्यार्थी, परिवार और स्कूल के बच्चे बड़े उत्साह के साथ उपस्थित हुए। स्टालों पर विभिन्न भाषाओं और शैलियों की किताबों का आनंद लेने के साथ-साथ लोग e-books, AI tools और साहित्यिक संवाद में भी भाग ले रहे थे।


बच्चों के लिए विशेष डूडल वर्कशॉप “चित्रोत्सव, Draw, Doodle, Discover” का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अजीत नारायण ने बच्चों को रचनात्मक कला और cartoon characters बनाने की तकनीक सिखाई। बच्चों ने स्टिक फिगर्स और रंगीन आकृतियों के माध्यम से अपनी कल्पनाशक्ति को उजागर किया। इसके अलावा Vasily Kandinsky की प्रेरणा से गोलाकार चित्र बनाकर और ऑयल पेस्टल तथा पोस्टर कलर का प्रयोग करके बच्चों ने सृजनात्मकता की नई ऊँचाइयों को छुआ।


साहित्यिक सत्र में AI in creativity और e-books पर चर्चा हुई। आइसेक्ट के संस्थापक संतोष चौबे ने एआई के नैतिक उपयोग और मार्गदर्शन पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि एआई एक दोस्त और सहयोगी हो सकता है, पर निर्णय हमेशा मनुष्य का होना चाहिए। वहीं ई-पुस्तकों पर चर्चा में Arun Dev, Amit Tiwari और Neelabh Srivastava ने लेखक-पाठक संवाद, संकल्पना और मॉनीटाइजेशन पर प्रकाश डाला।


संध्या में भक्ति संगीत ने माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडित सुजीत कुमार ओझा ने ग्वालियर घराने की पदावली गायन प्रस्तुत की, जिसने श्रोताओं को भक्ति और संगीत की अनोखी दुनिया में ले गया। इस महोत्सव में 225+ प्रकाशक और 200+ स्टालों पर किताबों का प्रदर्शन हो रहा है, जबकि National e-Library (REP) के माध्यम से 3,000+ e-books का मुफ्त अनुभव लिया जा सकता है। उत्सव 28 सितम्बर तक चलेगा।