Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

Uttar Pradesh: यूपी में गाजा युद्ध पीड़ितों के नाम पर क्राउड फंडिंग ठगी का भंडाफोड़, महाराष्ट्र के 3 गिरफ्तार

Uttar Pradesh: गाजा युद्ध पीड़ितों की मदद के नाम पर क्राउड फंडिंग कर लोगों को ठगने वाले महाराष्ट्र के तीन युवकों का यूपी एटीएस ने भंडाफोड़ किया है। इन तीनों ने सिर्फ यूपी के करीब 60 लोगों को ही नहीं, बल्कि देश के 20 राज्यों के नागरिकों से लगभग 2 करोड़ रुपये की ठगी की है। आरोपियों ने महिलाओं और बच्चों के लिए खाना, कपड़े और दवाइयों की मदद का झांसा देकर रकम वसूली की।
top-news

Uttar Pradesh: गाजा युद्ध पीड़ितों की मदद के नाम पर क्राउड फंडिंग कर लोगों को ठगने वाले महाराष्ट्र के तीन युवकों का यूपी एटीएस ने भंडाफोड़ किया है। इन तीनों ने सिर्फ यूपी के करीब 60 लोगों को ही नहीं, बल्कि देश के 20 राज्यों के नागरिकों से लगभग 2 करोड़ रुपये की ठगी की है। आरोपियों ने महिलाओं और बच्चों के लिए खाना, कपड़े और दवाइयों की मदद का झांसा देकर रकम वसूली की।


एटीएस ने भिवंडी निवासी मोहम्मद अयान, अबू सूफियान और थाणे निवासी जैद नोटियार को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि अयान इस गिरोह का मास्टरमाइंड है, जबकि अबू सूफियान और जैद नोटियार भिवंडी के एक वेयरहाउस में काम करते थे। जांच में यह भी सामने आया कि यूरोप से भी इस गिरोह से जुड़े लोगों का संपर्क हुआ। गिरफ्तार तीनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने क्राउड फंडिंग के लिए कई बैंक खाते खोले और पैसे को लगातार दूसरे खातों में ट्रांसफर किया। कई बार उन्होंने पे-पाल (PayPal) एप का भी इस्तेमाल किया। बैंक अधिकारियों को अचानक बड़े पैमाने पर लेन-देन होने पर शक हुआ और कुछ खातों पर रोक लगा दी गई। एटीएस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन लोगों ने कुल 1.80 करोड़ रुपये कहां और किसे भेजे।


एटीएस ने कहा कि ठगी के शिकार लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही थी और यूरोप तक इस गिरोह का नेटवर्क फैला हुआ था। अब इस मामले में आगे की जांच के लिए रिमांड की भी मांग की गई है। जनता से अपील की गई है कि वे ऑनलाइन क्राउड फंडिंग में सतर्क रहें और केवल भरोसेमंद प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें।