Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

UPITS 2025: उत्तर प्रदेश को बना रहा है Global Trade Hub, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

UPITS 2025: उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (IEML) द्वारा आयोजित Uttar Pradesh International Trade Show राज्य की औद्योगिक और उद्यमशीलता क्षमता का वैश्विक प्रदर्शन बनने जा रहा है। यह भव्य आयोजन 25 से 29 सितम्बर 2025 तक India Expo Centre & Mart, Greater Noida में आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस शो को पीएम मोदी के "Make in India" और "Atmanirbhar Bharat" विज़न का प्रत्यक्ष प्रतीक माना जा रहा है।
top-news

UPITS 2025: उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (IEML) द्वारा आयोजित Uttar Pradesh International Trade Show राज्य की औद्योगिक और उद्यमशीलता क्षमता का वैश्विक प्रदर्शन बनने जा रहा है। यह भव्य आयोजन 25 से 29 सितम्बर 2025 तक India Expo Centre & Mart, Greater Noida में आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस शो को पीएम मोदी के "Make in India" और "Atmanirbhar Bharat" विज़न का प्रत्यक्ष प्रतीक माना जा रहा है।


औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उत्तर प्रदेश ने निर्यात के क्षेत्र में दोगुनी वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने बताया कि One District One Product (ODOP) योजना ने स्थानीय शिल्प को वैश्विक पहचान दिलाई है। वहीं एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा कि यूपीआईटीएस 2025, उत्तर प्रदेश को 6 Trillion Dollar Economy by 2047 लक्ष्य की ओर अग्रसर कर रहा है।


इस बार UPITS 2025 की थीम है “अद्वितीय सोर्सिंग का अद्भुत मंच”। इसमें तीन स्तरीय खरीदार रणनीति अपनाई गई है, International Buyers, Domestic B2B Buyers और Domestic B2C Buyers। आयोजन में 2,400+ Exhibitors, 1,25,000+ B2B Visitors और 4,50,000+ B2C Visitors शामिल होंगे। 1,10,000 वर्गमीटर में फैला यह शो एयरोस्पेस, ग्रीन हाइड्रोजन, IT, Electronics, Handicrafts, Textiles, Leather, Agriculture और Food Processing जैसे क्षेत्रों का भविष्य प्रदर्शित करेगा।


इस वर्ष रूस को Partner Country बनाया गया है, जिससे Indo-Russia trade relations को नई गति मिलेगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (एमएसएमई) आलोक कुमार ने कहा कि रूस की भागीदारी टेक्नोलॉजी एक्सचेंज और Long-term Strategic Cooperation को मजबूती देगी। IEML अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि यह मंच स्थानीय कारीगरों से लेकर Global Investors तक को जोड़ने वाला सबसे बड़ा अवसर है। यूपीआईटीएस 2025 न केवल प्रदेश बल्कि भारत को Global Trade Hub के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *