Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

Uttar Pradesh: बरेली में जुमा को लेकर अलर्ट, दो दिन के लिए Internet सेवा बंद, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Uttar Pradesh: बरेली जिले में हाल ही में हुए बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। दशहरा और जुमा (Friday Prayer) को लेकर सुरक्षा बढ़ाई गई है। प्रशासन ने आदेश जारी कर गुरुवार दोपहर 3 बजे से लेकर शनिवार दोपहर 3 बजे तक Internet Shutdown का फैसला लिया है। इसके तहत न केवल इंटरनेट बल्कि SMS Service भी बंद रहेगी। बीएसएनएल (BSNL) के जीएम पंकज पोरवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शासन के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है।
top-news

Uttar Pradesh: बरेली जिले में हाल ही में हुए बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। दशहरा और जुमा (Friday Prayer) को लेकर सुरक्षा बढ़ाई गई है। प्रशासन ने आदेश जारी कर गुरुवार दोपहर 3 बजे से लेकर शनिवार दोपहर 3 बजे तक Internet Shutdown का फैसला लिया है। इसके तहत न केवल इंटरनेट बल्कि SMS Service भी बंद रहेगी। बीएसएनएल (BSNL) के जीएम पंकज पोरवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शासन के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है।


पिछले शुक्रवार को हुए उपद्रव के बाद दो दिन तक Bareilly में इंटरनेट सेवा बंद रही थी। अब एक बार फिर से Internet Ban लागू होने की खबर सामने आते ही लोगों में खलबली मच गई। सोशल मीडिया पर आदेश की कॉपी वायरल होते ही लोग एक-दूसरे से जानकारी लेते रहे। इस दौरान कारोबारियों से लेकर विद्यार्थियों तक सभी प्रभावित होंगे। कई लोगों ने कहा कि अचानक Net बंद (Internet बंद) हो जाने से उनके कामकाज पर असर पड़ रहा है।


सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से जिला प्रशासन ने कड़ा पहरा बिठाया है। बाहर जिलों से आई फोर्स को 4 अक्टूबर तक बरेली में रोका गया है। वहीं एसपी साउथ अंशिका वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही महिला एसओजी की वीरांगना यूनिट और महिला QRT (Quick Response Team) की छह टीमों को तैनात किया गया है। प्रत्येक टीम में 30-35 कर्मी मौजूद हैं। कंट्रोल रूम से crowd monitoring की जा रही है और किसी भी असामान्य गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई होगी।


शहर की स्थिति अभी सामान्य बताई जा रही है। बाजारों में चहल-पहल जारी है, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि दशहरा और जुमा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए High Alert जारी रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।