Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Uttar Pradesh: 33 महीने बाद जेल से बाहर आए सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी, परिवार संग देवा शरीफ में चढ़ाई चादर

Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) लगभग 33 महीने जेल में रहने के बाद हाल ही में जमानत पर रिहा हुए। रिहाई के बाद उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम बेहद खास रहा। गुरुवार देर रात वे परिवार संग बाराबंकी के देवा शरीफ (Dewa Sharif) स्थित हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पहुंचे और वहां चादर चढ़ाई। इस पूरे आगमन को पूरी तरह गुप्त रखा गया था, यहां तक कि स्थानीय पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी इसकी जानकारी नहीं थी।
top-news

Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) लगभग 33 महीने जेल में रहने के बाद हाल ही में जमानत पर रिहा हुए। रिहाई के बाद उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम बेहद खास रहा। गुरुवार देर रात वे परिवार संग बाराबंकी के देवा शरीफ (Dewa Sharif) स्थित हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पहुंचे और वहां चादर चढ़ाई। इस पूरे आगमन को पूरी तरह गुप्त रखा गया था, यहां तक कि स्थानीय पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी इसकी जानकारी नहीं थी।


परिवार का कहना है कि रिहाई के बाद सबसे पहले देवा शरीफ में जियारत करना उनकी वर्षों पुरानी मान्यता थी। इरफान सोलंकी अपनी पत्नी और परिजनों संग दरगाह पर पहुंचे और सादगीपूर्ण अंदाज में मत्था टेका। दिलचस्प बात यह रही कि पुलिस को उनके दौरे की जानकारी अगले दिन सुबह तक नहीं थी। इस दौरान दरगाह परिसर में सन्नाटा रहा और किसी तरह का राजनीतिक जमावड़ा देखने को नहीं मिला।


बता दें कि इरफान सोलंकी पर आगजनी, जमीन कब्जाने, रंगदारी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज थे। हालांकि अधिकांश मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी थी, लेकिन गैंगस्टर एक्ट (Gangster Act) में लंबित मुकदमे के कारण उनकी रिहाई अटकी हुई थी। हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) से राहत मिलने के बाद वे जेल से बाहर आए। अब उनके देवा शरीफ आगमन को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

देवा शरीफ में जेल से रिहाई के बाद चादर चढ़ाने की परंपरा पुरानी रही है। बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) की रिहाई के बाद उनके पिता सुनील दत्त भी यहां पहुंचे थे। अब इरफान सोलंकी का यह कदम सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी रिहाई के बाद सियासी करियर (Political Career) किस दिशा में जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *