Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से कर्मचारियों के लिए दिवाली गिफ्ट, बोनस में हुई बढ़ोतरी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों का बोनस ₹8,000 से बढ़ाकर ₹9,000 कर दिया गया है। इस फैसले से प्राधिकरण कर्मचारियों में खुशी की लहर है और सभी ने सीईओ का आभार जताया है।
- Kapil Choudhary
- 14 Oct, 2025
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों के लिए दीपावली से पहले आई खुशख़बरी। प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार ने कर्मचारियों को त्योहार से पहले बड़ा तोहफ़ा देते हुए बोनस में बढ़ोतरी की घोषणा की है। पिछले वर्ष जहां कर्मचारियों को ₹8,000 का बोनस दिया गया था, वहीं इस बार इस राशि को बढ़ाकर ₹9,000 कर दिया गया है। यह बोनस संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को दिया जाएगा।
इस घोषणा से प्राधिकरण के कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर है। कर्मचारी इसे सीईओ एन.जी. रवि कुमार की संवेदनशील पहल बता रहे हैं, जिसने त्योहार से पहले उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी है।
प्राधिकरण प्रशासन का मानना है कि कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण से ही ग्रेटर नोएडा लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, और यह बोनस उनकी मेहनत का सम्मान है।