Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Uttar Pradesh: सीएम योगी का बड़ा फैसला! Fire Service में जल्द बनेगी Specialized Unit, हर 100 किलोमीटर पर होगी Emergency Facility

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने प्रदेश में Fire & Emergency Services को और अधिक सशक्त बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक Region में Specialized Units गठित की जाएं, जो Chemical, Biological, Radiological और Super High-rise Building जैसी आपदाओं से निपटने में सक्षम हों। उन्होंने कहा कि फायर सर्विस को केवल आग बुझाने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे Disaster Management और Rescue Operations के समेकित स्वरूप में विकसित किया जाए। इसके साथ ही विभाग को अत्याधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित manpower से लैस करने के भी निर्देश दिए गए।
top-news

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विभाग में राजपत्रित संवर्ग के 98 और लगभग 922 नए पद सृजित किए जाएंगे। इससे जनपद, Regional और Headquarters स्तर पर Fire Service efficiency और जनसेवा क्षमता को नई मजबूती मिलेगी। Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिले में Quick Response Fire Units की स्थापना और प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने के लिए Account Cadre की स्थापना पर भी जोर दिया। साथ ही राज्य अग्निशमन प्रशिक्षण महाविद्यालय में अतिरिक्त पद सृजित कर Training और Research की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए गए।

सीएम योगी ने विशेष रूप से यह भी निर्देश दिया कि Expressway Rescue Operations को मजबूत करने के लिए हर 100 किलोमीटर पर फायर टेंडर सहित एक छोटी Fire Chowki स्थापित की जाए, ताकि दुर्घटना की स्थिति में Golden Hour के भीतर Relief और Rescue कार्य प्रारंभ किया जा सके। नए ऑपरेशनल Units कुशीनगर, आजमगढ़, श्रावस्ती, कानपुर नगर, अयोध्या, अलीगढ़, मुरादाबाद, चित्रकूट और सोनभद्र एयरपोर्ट पर पहले ही तैनात की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि विभाग की संरचना ऐसी हो, जो हर परिस्थिति में Quick, Efficient और Responsible Response दे सके, और पुनर्गठन की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *