Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

UP Teachers Protest: टीईटी की अनिवार्यता पर उबाल, 24 नवंबर को दिल्ली कूच की तैयारी, लाखों शिक्षक होंगे शामिल

UP Teachers Protest: देशभर में TET (Teacher Eligibility Test) को अनिवार्य किए जाने के फैसले के खिलाफ शिक्षकों का विरोध अब आंदोलन का रूप ले चुका है। यूपी समेत पूरे भारत के शिक्षकों ने इस निर्णय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है। All India Teachers Sangharsh Morcha के बैनर तले 24 नवंबर को दिल्ली के Jantar Mantar पर विशाल प्रदर्शन की घोषणा की गई है। बताया जा रहा है कि इस आंदोलन में देशभर से कई लाख शिक्षक शामिल होंगे। इसी के तहत 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सभी जिलों में जनसंपर्क अभियान (public awareness drive) और शिक्षक बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
top-news

अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय सह संयोजक अनिल यादव ने बताया कि संगठन ने सभी राज्यों से कहा है कि 10 नवंबर तक दिल्ली जाने वाले शिक्षकों की संख्या और तैयारी का ब्यौरा शीर्ष नेतृत्व को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन शिक्षकों की मजबूरी बन गया है क्योंकि केंद्र सरकार के आदेश के बाद अब TET अनिवार्य (mandatory) कर दिया गया है। इससे केवल उत्तर प्रदेश में लगभग 1.86 लाख और पूरे देश में करीब 10 लाख शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि यह फैसला पहले से कार्यरत शिक्षकों के हितों के खिलाफ है और उनकी नौकरी पर संकट पैदा कर रहा है।

शिक्षक संगठनों ने केंद्र सरकार से तीन प्रमुख मांगें रखी हैं. पहला, टीईटी को अनिवार्य करने वाले आदेश में संशोधन किया जाए; दूसरा, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं; और तीसरा, संसद में ordinance लाकर देशभर के शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा की जाए। दिवाली के बाद आंदोलन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं और शिक्षकों में जबरदस्त unity दिखाई दे रही है। अब 24 नवंबर को दिल्ली में होने वाला यह प्रदर्शन केंद्र सरकार के लिए एक बड़ी परीक्षा साबित हो सकता है।