Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था
● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त
● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री
● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी
● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें
61 वर्ष बाद उत्तर प्रदेश की मेजबानी में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स राष्ट्रीय जंबूरी, मुख्यमंत्री योगी बोले, युवा शक्ति का यह महापर्व बनेगा आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 19वें राष्ट्रीय जंबूरी की मेजबानी कर रहा है। यह भव्य आयोजन 23 से 29 नवम्बर 2025 तक लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, वृंदावन योजना में आयोजित होगा।
- Kapil Choudhary
- 28 Oct, 2025
लखनऊ।
61 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद उत्तर प्रदेश एक बार फिर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 19वें राष्ट्रीय जंबूरी की मेजबानी कर रहा है। यह भव्य आयोजन 23 से 29 नवम्बर 2025 तक लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, वृंदावन योजना में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इसकी तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि “जंबूरी” युवा शक्ति के अनुशासन, सेवा भावना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन राज्य के गौरव, दक्षता और आयोजन क्षमता का प्रतीक बनेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा, स्वच्छता, आवास, खानपान और यातायात की व्यवस्थाएं महाकुंभ की तर्ज पर उत्कृष्ट हों।
लगभग 300 एकड़ क्षेत्र में फैले इस जंबूरी स्थल पर 3,500 टेंट, 2,200 शौचालय, 1,700 बाथरूम और 100 रसोईघरों की व्यवस्था की जा रही है। लगभग 30,000 प्रतिभागियों के बैठने की क्षमता वाला मुख्य एरीना बनाया जा रहा है, जिसमें 12 प्रवेश द्वार और 11 एलईडी स्क्रीन होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन से उत्तर प्रदेश को अपनी परंपराओं, संस्कृति और नवाचारों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। यहाँ राज्यवार प्रदर्शनियों के साथ ग्लोबल विलेज, 75 वर्ष की स्काउटिंग प्रदर्शनी, एयर अग्निवीर, एक जिला–एक उत्पाद, सोलर, रोबोटिक्स और आर्मी प्रदर्शनियां भी देखने को मिलेंगी।
इस जंबूरी में पहली बार दो दिवसीय भव्य ड्रोन शो, आरएफआईडी स्मार्ट आईडी कार्ड और व्हाट्सएप कम्युनिकेशन नेटवर्क जैसी डिजिटल सुविधाएँ शामिल होंगी। मुख्यमंत्री ने इसे डिजिटल इंडिया और स्मार्ट स्काउटिंग की दिशा में एक नई पहल बताया।
संपूर्ण आयोजन को ग्रीन और सस्टेनेबल बनाने के लिए ई-कार्ट, कचरा पृथक्करण, ‘ग्रीन वॉरियर्स’ अभियान और ग्रीन वॉल की व्यवस्था की जा रही है।
युवाओं को प्रेरित करने के लिए रैपलिंग, वॉल क्लाइम्बिंग, स्काई साइकिलिंग, ज़िप लाइन, आर्चरी, शूटिंग, ज़ोर्बिंग बॉल्स, कमांडो ब्रिज और प्लैंक ब्रिज जैसी एडवेंचर गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन विकसित भारत के युवा नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना का जीवंत प्रतीक बनेगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *