Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Weather Update: सीजन का सबसे ठंडा दिन, AQI 276 के साथ स्मॉग ने बढ़ाई परेशानी

मेरठ में weather update के अनुसार मंगलवार को इस सीजन की सबसे cold day रिकॉर्ड की गई। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे और वातावरण में ठंडक घुली रही। दिन का अधिकतम तापमान 27°C तक पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है। हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन ठंडी हवाओं ने सर्दी के मौसम की दस्तक दे दी है। शहरवासियों को सुबह और शाम के समय ठिठुरन महसूस हो रही है।
top-news

मेरठ में weather update के अनुसार मंगलवार को इस सीजन की सबसे cold day रिकॉर्ड की गई। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे और वातावरण में ठंडक घुली रही। दिन का अधिकतम तापमान 27°C तक पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है। हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन ठंडी हवाओं ने सर्दी के मौसम की दस्तक दे दी है। शहरवासियों को सुबह और शाम के समय ठिठुरन महसूस हो रही है।


मौसम में बदलाव के साथ ही air pollution की स्थिति में भी कोई सुधार नहीं देखा गया। मंगलवार को मेरठ का Air Quality Index (AQI) 276 दर्ज किया गया, जो poor category में आता है। स्मॉग की मोटी परत ने शहर को ढक लिया, जिससे दृश्यता कम हो गई और लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। विशेषज्ञों के मुताबिक, खेतों और सड़कों के किनारे कूड़ा जलाने की घटनाओं से pollution level और बढ़ रहा है, जिससे प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों पर असर पड़ रहा है।


Sardar Vallabhbhai Patel Agriculture & Technology University के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते उत्तर भारत में cold wave की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले दो से तीन दिन तक मौसम इसी तरह ठंडा और धुंधला रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सुबह के समय smog और प्रदूषण का असर ज्यादा रहेगा, जबकि दोपहर में हल्की धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है। लोगों को सुबह बाहर निकलते समय मास्क पहनने और गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इस तरह मेरठ में ठंड और प्रदूषण का डबल असर लोगों के स्वास्थ्य पर चिंता बढ़ा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *