Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Uttar Pradesh: सीएम योगी का बड़ा ऐलान! बीडा में बनेगा Airport, Railway Station और Logistics Park, दिसंबर तक पूरा होगा Ganga Expressway

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Bundelkhand Industrial Development Authority (BIDA) क्षेत्र में बड़े स्तर पर औद्योगिक विकास की रूपरेखा तैयार की है। सीएम ने बीडा में Airport, Railway Station और Multi-Modal Logistics Park विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीडा न केवल झांसी बल्कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र को औद्योगिक क्रांति का नया केंद्र बनाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया कि भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया अगले छह माह में पूरी की जाए और इसे पारदर्शी और डिजिटल बनाया जाए। बीडा ने इसके लिए विशेष software तैयार किया है, जिससे किसानों की सहमति और भुगतान की पूरी प्रक्रिया online होगी।
top-news

सीएम योगी ने बैठक में कहा कि बीडा को Ease of Doing Business और Employment Generation का आदर्श मॉडल बनाया जाएगा। उन्होंने यूपीडा को निर्देश दिया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को बीडा से जोड़ने के लिए Link Expressway का alignment जल्द तय किया जाए। बीडा के Master Plan 2045 के अनुसार 253.33 वर्ग किमी क्षेत्र में औद्योगिक, आवासीय, वाणिज्यिक और हरित क्षेत्र का संतुलित विकास होगा। मुख्यमंत्री ने बुनियादी ढांचे जैसे सड़क, सीवेज, जल निकासी और बिजली वितरण के कार्यों को मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही NH-27 और NH-44 से बीडा को जोड़ने वाली सड़कों को अंतिम रूप देने की बात कही।

मुख्यमंत्री योगी ने UPEIDA की बैठक में कहा कि Ganga Expressway का निर्माण किसी भी हालत में दिसंबर तक पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक भविष्य की रीढ़ हैं। गंगा एक्सप्रेसवे के अलावा Meerut–Haridwar Link Expressway, Noida–Jewar Link, और Vindhya Expressway जैसे नए प्रोजेक्ट्स पर भी तेजी से काम हो रहा है। योगी ने निर्देश दिए कि यदि किसी निवेशक ने तीन साल के भीतर भूमि का उपयोग नहीं किया तो उसका आवंटन स्वतः रद्द कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि Defense Corridor से जुड़े नोड्स में Skill Development Centres स्थापित कर युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा, जिससे प्रदेश की आत्मनिर्भरता को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *