Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Uttar Pradesh: डॉ. शाहीन के तीन पासपोर्ट मिलने से बढ़ा शक, अलग-अलग पते और पाकिस्तान की यात्राओं ने बढ़ाई चिंताएं

Uttar Pradesh: तंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े मामले में गिरफ्तार डॉ. शाहीन को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। जांच एजेंसियों ने छानबीन में उसके पास से तीन अलग-अलग पासपोर्ट बरामद किए हैं, जिनमें प्रत्येक पर भिन्न पता और अभिभावक दर्ज है। सूत्रों के अनुसार, शाहीन इन पासपोर्ट की सहायता से तीन बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी है। कहा जा रहा है कि एक पासपोर्ट में पिता का नाम, दूसरे में पति का और तीसरे में भाई डॉ. परवेज अंसारी का नाम अभिभावक के रूप में दर्ज है। यह गंभीर अनियमितताएं सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा रही हैं।
top-news

जांच में यह भी सामने आया है कि डॉ. शाहीन के पासपोर्ट में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर, लखनऊ और फरीदाबाद के पते दर्ज हैं। हाल ही में बनाए गए पासपोर्ट में उसने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ का पता और भाई परवेज को अभिभावक बताया है। एजेंसियां अब इन सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही हैं। इससे पहले भी यह जानकारी आई थी कि वर्ष 2013 में कानपुर की नौकरी छोड़ने के बाद वह थाईलैंड गई थी। उसके अलावा विभिन्न पासपोर्टों से छह अन्य देशों की यात्राओं का भी खुलासा हुआ है। उसका भाई परवेज 2021 से पहले तीन वर्ष मालदीव में रहा था, जिसे भी संदिग्ध गतिविधियों के सिलसिले में जांचा जा रहा है।

इस मामले ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सिस्टम को भी चौंका दिया है। शाहीन और डॉ. आरिफ के आतंकी कनेक्शन सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज के कई ऐसे डॉक्टरों की जांच शुरू की गई है, जिनकी हाल के वर्षों में जीवनशैली और व्यवहार में बड़ा बदलाव देखा गया है। एजेंसियां उनकी यात्राओं, संपर्कों और गतिविधियों का रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। कुछ डॉक्टर पहले बेहद सामाजिक थे, लेकिन अब उन्होंने लोगों से दूरी बना ली है, जिससे संदेह और गहरा गया है। रविवार को टीम ने मेडिकल कॉलेज में कई घंटों तक दस्तावेज खंगालकर उनकी छुट्टियों, घर के पते और पारिवारिक संपर्कों की भी जांच की। मामला गंभीर होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *