Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में कोडीन सिरप तस्करी का नया जाल! छोटे शहर बने हॉटस्पॉट, FSDA ने बढ़ाई सख्ती

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में कोडीन सिरप की अवैध तस्करी एक बार फिर सिर उठा रही है, लेकिन इस बार तस्करों की रणनीति बदली हुई है। हालिया जांच में सामने आया है कि नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले कोडीन सिरप का कारोबार महानगरों से खिसककर अब छोटे शहरों और सीमावर्ती जिलों में तेजी से फैल रहा है। लखनऊ, कानपुर, आगरा और वाराणसी से मिले इनपुट्स के आधार पर एफएसडीए ने चेतावनी जारी की है कि यह नेटवर्क दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के रास्ते नेपाल व बांग्लादेश तक सक्रिय है। बड़े शहरों में दबाव बढ़ने के बाद गिरोह अब चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, बलिया, गाजीपुर, ललितपुर और चित्रकूट जैसे जिलों में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में कोडीन सिरप की अवैध तस्करी एक बार फिर सिर उठा रही है, लेकिन इस बार तस्करों की रणनीति बदली हुई है। हालिया जांच में सामने आया है कि नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले कोडीन सिरप का कारोबार महानगरों से खिसककर अब छोटे शहरों और सीमावर्ती जिलों में तेजी से फैल रहा है। लखनऊ, कानपुर, आगरा और वाराणसी से मिले इनपुट्स के आधार पर एफएसडीए ने चेतावनी जारी की है कि यह नेटवर्क दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के रास्ते नेपाल व बांग्लादेश तक सक्रिय है। बड़े शहरों में दबाव बढ़ने के बाद गिरोह अब चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, बलिया, गाजीपुर, ललितपुर और चित्रकूट जैसे जिलों में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं।
top-news

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में कोडीन सिरप की अवैध तस्करी एक बार फिर सिर उठा रही है, लेकिन इस बार तस्करों की रणनीति बदली हुई है। हालिया जांच में सामने आया है कि नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले कोडीन सिरप का कारोबार महानगरों से खिसककर अब छोटे शहरों और सीमावर्ती जिलों में तेजी से फैल रहा है। लखनऊ, कानपुर, आगरा और वाराणसी से मिले इनपुट्स के आधार पर एफएसडीए ने चेतावनी जारी की है कि यह नेटवर्क दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के रास्ते नेपाल व बांग्लादेश तक सक्रिय है। बड़े शहरों में दबाव बढ़ने के बाद गिरोह अब चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, बलिया, गाजीपुर, ललितपुर और चित्रकूट जैसे जिलों में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं।


एफएसडीए की कार्रवाई के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 10 अक्टूबर को लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक गोदाम से सिरप की भारी खेप जब्त की गई, जिसकी सप्लाई लखीमपुर खीरी, महराजगंज और सिद्धार्थनगर तक की जा रही थी। आगरा में भी दिल्ली से लाई गई बड़ी मात्रा पकड़ी गई। वाराणसी और कानपुर में की गई छापेमारी में फर्जी बिलिंग, अवैध भंडारण और विभागीय मिलीभगत के प्रमाण सामने आए। वाराणसी में तो 93 मेडिकल स्टोरों के नाम पर लगभग 84 लाख फेंसीडील सिरप की सप्लाई दिखाई गई, जो करीब 100 करोड़ रुपये की कीमत से जुड़ा कारोबार है। कई मेडिकल स्टोर बंद होने के बावजूद उनके नाम पर बिलिंग जारी रहने से पूरा नेटवर्क और भी संदिग्ध हो गया है।


एफएसडीए आयुक्त डॉ. रौशन जैकब के अनुसार, अब तक 130 दुकानों की जांच की जा चुकी है, 120 नमूने लिए गए हैं और 46 दुकानों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। सीमावर्ती जिलों में विशेष निगरानी टीमों को तैनात कर दिया गया है। विभाग का कहना है कि अवैध डायवर्जन और नशे के लिए सिरप की सप्लाई पर पूर्ण नियंत्रण के लिए राज्यभर में बड़े स्तर पर निगरानी अभियान चलाया जाएगा, ताकि इस खतरनाक कारोबार की जड़ें पूरी तरह खत्म की जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *