Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Al-Falah University: अल-फलाह यूनिवर्सिटी चेयरमैन जावद अहमद 13 दिन की ईडी रिमांड पर

Al-Falah University: दिल्ली की विशेष पीएमएलए अदालत ने Al-Falah University के चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी को 13 दिन की ED custody में भेज दिया है। सिद्दीकी को देर रात 11 बजे साकेत कोर्ट की एडिशनल सेशन जज शीतल चौधरी प्रधान के आवास पर पेश किया गया, जहां आधी रात के बाद चैंबर में सुनवाई हुई। ईडी ने सिद्दीकी को 18 नवंबर की देर रात PMLA Section 19 के तहत गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने अदालत को बताया कि मामला गंभीर मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी और फर्जी मान्यता संबंधी अपराधों से जुड़ा है, जिनकी जांच शुरुआती चरण में है और हिरासत में पूछताछ जरूरी है।
top-news

ईडी की जांच में सामने आया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2024-25 के बीच Al-Falah Institutions ने ट्यूशन फीस और अन्य आय के रूप में ₹415.10 करोड़ की कमाई की। एजेंसी का आरोप है कि यह राशि proceeds of crime है, क्योंकि इस दौरान विश्वविद्यालय ने अपनी वैधानिक स्थिति और मान्यता को गलत तरीके से प्रस्तुत किया था। अदालत ने माना कि बड़ी मात्रा में धोखाधड़ी, जालसाजी और forged documents के उपयोग के पर्याप्त सबूत उपलब्ध हैं। अदालत ने कहा कि पूछताछ से पैसों के अवैध लेन-देन, आगे की कड़ियों को जोड़ने, और सबूतों या गवाहों पर संभावित दबाव को रोकने में मदद मिलेगी।

जांच में यह भी सामने आया कि सिद्दीकी का नाम Lal Qila car bomb blast case से जुड़े नेटवर्क में आया था। इस धमाके का आरोपी डॉक्टर उमर नबी इसी यूनिवर्सिटी के अस्पताल से जुड़ा था। इसके अलावा कई सफेदपोश आतंकी नेटवर्क से जुड़े लोग भी संस्थान से संबंध रखते थे। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की दो FIRs के आधार पर ED ने यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े लगभग 25 लोकेशंस पर छापेमारी की, जिसके बाद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया। अब Al-Falah University के चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी 13 दिनों तक ED remand में रहेंगे और एजेंसी उनकी भूमिका की गहराई से जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *