Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

Uttar Pradesh: यूपी में बढ़ी ठंड और कोहरे का कहर! दो दिन बाद Weather लेगा यू-टर्न, IMD Forecast जारी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में cold wave और dense fog का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी पछुआ हवाओं के कारण पिछले कुछ दिनों से प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रात और सुबह के समय कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (IMD forecast) का कहना है कि बुधवार को दिन के तापमान में 1–2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है, जबकि सुबह के समय घना कोहरा और दिनभर हल्की धुंध रहने की संभावना है।
top-news

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में Uttar Pradesh में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। बीते दिनों से जारी तापमान में गिरावट का क्रम बुधवार और गुरुवार तक जारी रह सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक-दो दिनों में मामूली गिरावट के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी। इसके साथ ही visibility में सुधार होगा और कई जगहों पर कोहरे की घनत्व भी कम हो सकती है। मंगलवार को बरेली और कुशीनगर में 400 मीटर तक की न्यूनतम दृश्यता दर्ज की गई, जबकि गोरखपुर, आगरा, मुरादाबाद, अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज में भी हल्का कोहरा देखने को मिला। लखनऊ में दृश्यता 1000 मीटर तक रही।

कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। मंगलवार को Uttar Pradesh के अमौसी एयरपोर्ट पर एक दर्जन से अधिक उड़ानें तय समय से देरी से रवाना हुईं, जिससे यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। जयपुर, चंडीगढ़, मुंबई, पुणे और दिल्ली जाने वाली कई उड़ानें 45 मिनट से लेकर 1.45 घंटे तक देरी से उड़ान भर सकीं। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि शुक्रवार से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी और weather conditions में कुछ सुधार देखने को मिलेगा।