Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
Uttar Pradesh: बरेली में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के चलते आठवीं तक के स्कूल 20 दिसंबर तक बंद
Uttar Pradesh: बरेली जिले में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के कारण स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिली है।
- sakshi choudhary
- 17 Dec, 2025
Uttar Pradesh: बरेली जिले में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के कारण स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग द्वारा तीन दिन के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूलों में 20 दिसंबर 2025 तक अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता द्वारा जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार अत्यधिक ठंड और कम दृश्यता को देखते हुए जिले में संचालित सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि इस अवधि में कोई विद्यालय खुला पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जिन विद्यालयों में पहले से परीक्षाएं निर्धारित हैं, वे परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा सकेंगी।
बरेली समेत आसपास के क्षेत्र पिछले दो दिनों से घने कोहरे की चपेट में हैं। बुधवार को भी पूरे दिन धूप नहीं निकली और सर्द हवाओं के चलते गलन बढ़ गई। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते 10 वर्षों में 16 दिसंबर का सबसे कम तापमान रहा। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।