Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

‘लाइब्रेरी मैन’ रामवीर तंवर का हृदयगति रुकने से निधन, देशभर में शोक की लहर

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित झुंडपुरा गांव से निकलकर देश के गांव-गांव तक शिक्षा की अलख जगाने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी रामवीर तंवर का रविवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उन्होंने नोएडा के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
top-news

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित झुंडपुरा गांव से निकलकर देश के गांव-गांव तक शिक्षा की अलख जगाने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी रामवीर तंवर का रविवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उन्होंने नोएडा के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों और उनके पैतृक गांव में गहरा शोक फैल गया है। रामवीर तंवर को देशभर में ‘लाइब्रेरी मैन’ के नाम से जाना जाता था।


पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर रहे रामवीर तंवर ने ग्रामीण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी बहुराष्ट्रीय कंपनी की नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने गांवों में बढ़ते नशे और शिक्षा की कमी को देखते हुए किताबों को बदलाव का माध्यम बनाया। 3 मार्च 2018 को उन्होंने अपने गांव के एक जर्जर पंचायत भवन से मिशन ग्रामीण पुस्तकालय की शुरुआत की, जो आगे चलकर एक जनआंदोलन बन गया।


महज कुछ वर्षों में उनके प्रयासों से 300 से अधिक ग्रामीण पुस्तकालयों की स्थापना हुई, जिससे हजारों बच्चों को पढ़ाई का अवसर मिला। वे अक्सर कहते थे कि उनका हर रविवार समाज के नाम है और उसी भावना के साथ वे निरंतर गांवों में लाइब्रेरी स्थापित करने निकल पड़ते थे। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।