Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

Encounter पर CM Yogi का कड़ा बयान: Law and Order पर Zero Tolerance, निवेश और सुरक्षा को बताया प्राथमिकता

लखनऊ में आयोजित यूपी फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनकाउंटर को लेकर उठ रहे सवालों पर सख्त प्रतिक्रिया दी
top-news

लखनऊ में आयोजित यूपी फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनकाउंटर को लेकर उठ रहे सवालों पर सख्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर कानून को कोई चुनौती देगा तो पुलिस अपने दायरे में रहकर कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पुलिस को पिस्तौल दी है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे, और अगर अपराधी नहीं मानेंगे तो तात्कालिक परिस्थितियों में कठोर कदम उठाना मजबूरी बन जाता है। उन्होंने यह भी दोहराया कि अपना-पराया नहीं देखा जाएगा और कानून सब पर समान रूप से लागू होगा।


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में अराजकता और असुरक्षा का माहौल था, लेकिन अब Law and Order मजबूत हुआ है, जिसका असर निवेश और रोजगार पर साफ दिख रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य को अब तक 50 लाख करोड़ रुपये के Investment Proposals मिल चुके हैं और बेरोजगारी दर न्यूनतम स्तर पर है। सरकार ने ललितपुर में पहले फार्मा पार्क के लिए भूमि अधिग्रहण कर मेडिकल डिवाइस और नई दवाओं पर Research को बढ़ावा दिया है, जिससे यूपी Pharma Hub के रूप में उभर रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भू-माफिया पर की गई सख्त कार्रवाई का भी जिक्र किया और बताया कि 24 घंटे में 65 हजार एकड़ सरकारी जमीन खाली कराई गई, जिसे Land Bank बनाकर निवेश से जोड़ा गया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत अब वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी नीतियों पर अडिग है और किसी दबाव में नहीं झुकता। मुख्यमंत्री ने इसे विकसित भारत और Strong Governance की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।