Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

यमुना एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, कंटेनर ने 15 लोगों को कुचला, छह की मौत

शनिवार तड़के करीब 2:45 बजे उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। दिल्ली से कानपुर जा रही बस के कुछ यात्री लघुशंका के लिए उतरे थे, लेकिन चालक ने उन्हें सुरक्षित 'ग्रीन जोन' में न रोककर सड़क किनारे बस खड़ी कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बस को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर खड़े यात्रियों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इस हादसे में सोनू (औरैया), देवेश (बस्ती), अस्लम (कन्नौज), संतोष (दिल्ली) सहित छह लोगों की मौत हो गई। वहीं नौ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
top-news

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बस चालक द्वारा असुरक्षित स्थान पर बस रोकना और एक्सप्रेस-वे पर 'ग्रीन जोन' का पालन न करना इस हादसे की मुख्य वजह बनी। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा दिलाने की व्यवस्था की गई। इस भीषण हादसे ने तेज रफ्तार वाहनों और चालक की लापरवाही से होने वाले हादसों की गंभीरता को फिर उजागर किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद घटना का तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को घटनास्थल पर तुरंत पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने, घायलों की देखभाल सुनिश्चित करने और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल कर दिया है, जबकि कंटेनर चालक की तलाश जारी है।