Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

उत्तर प्रदेश सरकार का बजट कल पेश होगा, अर्थव्यवस्था पहुंचेगी 36 लाख करोड़

उत्तर प्रदेश सरकार का बजट बुधवार, 12 फरवरी को पेश किया जाएगा। इससे पहले वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को विधानमंडल में प्रदेश की पहली आर्थिक समीक्षा पेश की। समीक्षा के अनुसार, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था पिछले आठ वर्षों में ऐतिहासिक रूप से बढ़ी है। वर्ष 2016–17 में 13.30 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था अब वित्तीय वर्ष 2025–26 में 36 लाख करोड़ तक पहुँचने का अनुमान है। प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है।
top-news

आर्थिक समीक्षा में यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में यूपी का योगदान वर्ष 2016–17 के 8.6% से बढ़कर वर्ष 2024–25 में 9.1% हो गया है। प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2016–17 में 54,564 रुपये से बढ़कर वर्ष 2024–25 में 1,09,844 रुपये तक पहुँच गई है और 2025–26 में यह 1,20,000 रुपये होने का अनुमान है। कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्रों में संतुलित विकास देखा गया, जिसमें कृषि का योगदान 25.8%, उद्योग का 27.2% और सेवा क्षेत्र का 47% रहा। प्रदेश अब केवल कृषि आधारित अर्थव्यवस्था नहीं बल्कि बहु-क्षेत्रीय विकास की ओर बढ़ रहा है।

पूंजीगत व्यय में वृद्धि से विकास को मजबूती मिली है। वर्ष 2016–17 में 69.79 हजार करोड़ का पूंजीगत व्यय वर्ष 2024–25 में बढ़कर 147.72 हजार करोड़ हुआ। राजकोषीय स्थिति अनुशासित बनी रही, सार्वजनिक ऋण-से-जीएसडीपी अनुपात 29.3% से घटकर 28% हुआ। कर राजस्व लगभग ढाई गुना बढ़कर 2.09 लाख करोड़ तक पहुँच गया है। निवेश के लिहाज से प्रदेश अब औद्योगिक केंद्र बन चुका है, और 50 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।