Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

संसद बजट सत्र 2026: अखिलेश ने अमेरिका से व्यापार समझौते पर किया सवाल, विपक्ष ने केंद्र पर साधा निशाना

संसद का बजट सत्र 2026 अपने 10वें दिन पहुंच चुका है। लोकसभा में तीन घंटे के हंगामे के बाद आम बजट पर चर्चा शुरू हुई। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य और आठ सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर चल रहे गतिरोध के बाद सदन में कार्यवाही सुचारू हुई। तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने बजट आवंटन पर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वित्त मंत्री ने 85 मिनट तक भाषण दिया, लेकिन बंगाल का कोई जिक्र नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सहयोगी राज्यों को प्राथमिकता दे रही है और विरोधी राज्यों के साथ भेदभाव कर रही है।
top-news

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर उठाए सवाल

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बजट चर्चा के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दुनिया के कई देशों के साथ FTA कर लिए हैं, लेकिन इससे देश की आत्मनिर्भरता पर सवाल उठते हैं। उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार को लेकर कहा, "हमारी डील अमेरिका से एकतरफा नहीं होनी चाहिए। 500 बिलियन डॉलर का व्यापार? हमारी जनता जानना चाहती है कि 0 बड़ा कि 18?" अखिलेश यादव ने भाजपा पर प्रचार में आगे रहने और स्वास्थ्य क्षेत्र में गरीब जनता के लिए सुविधाओं की कमी का आरोप भी लगाया।

विपक्ष और बजट पर चर्चा जारी

राज्यसभा में भी बजट 2026 पर चर्चा जारी है। विपक्ष ने बजट आवंटन, स्वास्थ्य, और राज्यों के बीच समानता के मुद्दे को उठाया। दोनों सदनों में बजट सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच कई बहसें हुईं, जिनमें देश की अर्थव्यवस्था, वित्तीय नीतियां और जनता की भलाई पर केंद्रित चर्चा हुई। संसद सत्र के दौरान होने वाली आगे की बहसों पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *