Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

यूपी: CM योगी का कयामत और राम मंदिर पर बयान, कहा– हिंदुस्तान में कायदे से रहो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि जो लोग कयामत का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें इस सोच से बाहर निकलना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखें और कानून का पालन करें। मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद अब कभी नहीं बनेगी और राम मंदिर का सपना पूरा हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार हमेशा अपने वादों पर कायम रहती है और अपने कामों में सच्चाई दिखाती है।
top-news

सीएम योगी ने आगे कहा कि अवसरवादी लोग संकट में भगवान राम को याद करते हैं, लेकिन बाकी समय उन्हें भूल जाते हैं। ऐसे लोगों को अब भगवान राम भी भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि कानून का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है और कानून तोड़ने वालों का भविष्य कठिन होगा। उनके अनुसार, हर भारतीय का लक्ष्य एक भारत श्रेष्ठ भारत होना चाहिए, जो वैभवशाली और विकसित हो।

इस मौके पर सीएम योगी ने दुल्हदेपुर स्थित बाबा हरिशंकर दास की कुटी में आयोजित रामार्चा यज्ञ और जनसभा में हिस्सा लिया। उनके आगमन पर महंत बलरामदास ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कथा मंडप का उद्घाटन किया और आहुतियां अर्पित की। इस दौरान उन्होंने धर्म और देश के संबंध पर जोर देते हुए कहा कि धर्म और देश एक-दूसरे के पूरक हैं और सनातन संस्कृति का वैभव हमेशा बना रहेगा।