Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा का दामन थामा, अखिलेश यादव ने किया तंज

राजधानी लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) मुख्यालय में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा में शामिल होकर राजनीतिक सुर्खियों में वापसी की। इस मौके पर सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में नसीमुद्दीन ने पार्टी का दामन थामते हुए पुराने रिश्तों और आपसी विश्वास का जिक्र किया। उनके साथ तीन महिला नेत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि वह अखिलेश यादव के बताए मार्ग पर चलेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
top-news

इस मौके पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि आजकल मुख्यमंत्री का मतलब “करप्ट माउथ” भी बन गया है। उन्होंने शंकराचार्य मामले का हवाला देते हुए कहा कि कुछ लोग उनके अपमान के लिए भड़के हैं, लेकिन सपा उनके साथ है। अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राफेल सौदे, वोटर लिस्ट में घोटाला और पंचायत चुनाव में देरी जैसी घटनाओं से जनता के विश्वास को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने जातीय जनगणना कराने और सपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सपा में आने से पार्टी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक मजबूत मुस्लिम नेता का साथ मिला है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इससे आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में सपा को रणनीतिक लाभ मिलेगा। उनके आने से पार्टी को जमीनी स्तर पर नई ताकत और मुस्लिम समुदाय का भरोसा हासिल हुआ है। सपा ने इसे अपनी चुनावी तैयारी में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।