Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

यूपी में पाकिस्तानी महिला नाजिया ने बनवाए दो वोटर कार्ड, 23 साल बाद गिरफ्तार

मेरठ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पाकिस्तान में जन्मी महिला नाजिया उर्फ सबा मसूद ने 2003 में दो अलग-अलग नाम से दो वोटर कार्ड बनवाए थे। सबा मसूद 37 साल पहले अपने पति फरहत मसूद के साथ लॉन्ग टर्म वीज़ा पर भारत आई थी। पुलिस ने देहली गेट थाना क्षेत्र से सबा मसूद को गिरफ्तार किया है। उस पर और उसकी बेटी एमन फरहत पर फर्जी पासपोर्ट, वोटर कार्ड और अन्य पहचान-पत्र बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं।
top-news

प्राथमिकी में बताया गया कि सबा मसूद ने पाकिस्तान में जन्मी अपनी बेटी एमन फरहत को भारत में फर्जी दस्तावेजों के साथ दाखिला कराया। पुलिस और खुफिया विभाग ने सबा के पहचान पत्रों की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में सबा के दो अलग-अलग नाम पाए गए। साथ ही, सबा बिना सूचना के सहारनपुर और अन्य स्थानों पर गई थी। इस मामले में विदेशी अधिनियम की धाराओं को भी शामिल किया जाएगा।

सबा मसूद के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज बनाना और धमकी जैसी धाराएँ शामिल हैं। आरोप सिद्ध होने पर सात साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। पुलिस की जांच जारी है और आरोपी महिला को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी पक्ष का दावा है कि यह संपत्ति विवाद के चलते दर्ज की गई प्राथमिकी है।