Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

PM Modi: मेरठ में पीएम मोदी बोले, कांग्रेस ने AI समिट को नंगी और गंदी राजनीति का अखाड़ा बनाया

मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नमो भारत RRTS और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया और करीब 12,930 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को देश को समर्पित किया। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए नई क्रांति की ऊर्जा यूपी से निकल रही है। उन्होंने नमो भारत और मेट्रो रेल के एक ही दिन शुभारंभ पर जोर देते हुए कहा कि अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेन और स्टेशनों में महिलाओं का नेतृत्व इस देश की नारीशक्ति का प्रतीक है।
top-news

प्रधानमंत्री ने AI Global Summit में कांग्रेस की हरकतों की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि AI Global Summit भाजपा का नहीं बल्कि देश का कार्यक्रम था, लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने इसे नंगी और गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। समारोह स्थल पर विदेशी प्रतिनिधियों के सामने कांग्रेस के नेताओं द्वारा कपड़े उतारने की घटना पर उन्होंने सवाल उठाया और कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कितनी दिवालिया और दरिद्र हो गई है। मोदी ने कांग्रेस को देश के लिए बोझ बताते हुए कहा कि दिल्ली में जो घटना घटी, उसके लिए कांग्रेस के सभी साथी दलों ने पार्टी की आलोचना करने की हिम्मत दिखाई।

पीएम मोदी ने मेरठ में शहर और दिल्ली को जोड़ने वाले ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि सराय कालेखां, आनंद विहार, गाजियाबाद और मेरठ के स्टेशनों पर रेल, मेट्रो और बस अड्डे आपस में जुड़े हैं। अब एक ही स्टेशन और ट्रैक से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो चलेंगी। पीएम ने कहा कि इस प्रयास से नागरिकों को सुविधाजनक, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा का अवसर मिलेगा, और यह देश की समृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।