Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

लखनऊ में BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा, 50 से ज्यादा अफसरों की टीम कर रही जांच

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए इनकम टैक्स विभाग की टीम ने बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर छापा मारा। गोमतीनगर स्थित उनके आवास और दफ्तर पर सुबह से ही छापेमारी की कार्रवाई जारी है। जानकारी के मुताबिक, 50 से ज्यादा आयकर अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
top-news

उमाशंकर सिंह बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक बताए जाते हैं। वे गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और कैंसर से पीड़ित हैं। उनके दो ऑपरेशन हो चुके हैं और फिलहाल वे लखनऊ स्थित आवास पर आइसोलेशन में रह रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान घर में डॉक्टर और नर्स के आने-जाने पर भी अस्थायी रोक लगा दी गई है, ताकि जांच प्रक्रिया प्रभावित न हो।

आयकर विभाग की टीम कथित वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई कितने समय तक चलेगी और जांच में क्या तथ्य सामने आएंगे, इस पर सबकी नजर बनी हुई है। फिलहाल गोमतीनगर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की कड़ी नजर है।