Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- सपा-कांग्रेस में मुझे इस्तेमाल करने की चतुराई नहीं

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस चुनाव में उन्हें इस्तेमाल करने की क्षमता नहीं रखती। उन्होंने कहा कि उनका काम किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि गंगा और गो-रक्षा जैसे राष्ट्रीय मुद्दों के लिए है। शंकराचार्य ने भाजपा को भी संकेत दिया कि वे उनका समर्थन चाहें तो इसे पा सकते हैं।
top-news

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस चुनाव में उन्हें इस्तेमाल करने की क्षमता नहीं रखती। उन्होंने कहा कि उनका काम किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि गंगा और गो-रक्षा जैसे राष्ट्रीय मुद्दों के लिए है। शंकराचार्य ने भाजपा को भी संकेत दिया कि वे उनका समर्थन चाहें तो इसे पा सकते हैं।


गो पूजन और धर्मयुद्ध का ऐलान, चतुरंगिणी सेना की शुरुआत

शंकराचार्य ने लखनऊ के हासेमऊ स्थित गोशाला में गो पूजन कर गोरक्षा के लिए धर्मयुद्ध की शुरुआत की। उन्होंने गो प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान और चतुरंगिणी सेना बनाने की घोषणा की। इस सेना में साधु, वैरागी और आम लोग शामिल होंगे। चतुरंगिणी का अर्थ बताया गया, बुद्धि का बल, बाहुबल, धनबल और समर्पित सहयोगियों की शक्ति। शंकराचार्य ने गाय को नुकसान पहुंचाने वालों को वृत्रासुर की श्रेणी में रखा और प्रदेश की सरकारी गोशालाओं में गायों की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई।


अखिलेश यादव ने लिया आशीर्वाद, केंद्र सरकार पर रसोई गैस संकट का आरोप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शंकराचार्य से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और कहा कि नकली संतों का अंत होगा। उन्होंने सपा सरकार के दौरान गो सेवा और कन्नौज में पहले गौ दूध प्लांट के उदाहरण साझा किए। वहीं रसोई गैस संकट के लिए उन्होंने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि लोग लकड़ी पर खाना पकाने को मजबूर हैं। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र कमजोर करने और जिलेवार टिकट रणनीति पर भी तंज कसा।