Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

यूपी में मौसम का यू-टर्न! आंधी-बारिश से ठंडक, नोएडा-गाजियाबाद में झमाझम बारिश, पूरे प्रदेश में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को गर्मी से राहत दी है। बुधवार शाम से गाजियाबाद और नोएडा समेत पश्चिमी जिलों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है, जिसका असर 21 मार्च तक देखने को मिलेगा। गुरुवार को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
top-news

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को गर्मी से राहत दी है। बुधवार शाम से गाजियाबाद और नोएडा समेत पश्चिमी जिलों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है, जिसका असर 21 मार्च तक देखने को मिलेगा। गुरुवार को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।


मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी और मध्यांचल के 23 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा आगरा, फिरोजाबाद और बिजनौर समेत कई जिलों में भी ओले गिरने की संभावना है। बुधवार को बांदा सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन अब मौसम में बदलाव के चलते राहत मिलने की उम्मीद है।


प्रदेश के कई हिस्सों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका जताई गई है। मेरठ, हापुड़, बागपत, अलीगढ़, मथुरा और बरेली सहित कई जिलों में मेघगर्जन और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 और 20 मार्च को इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें और सतर्क रहें।