Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5080 अपराधियों को मिली सजा

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने जघन्य अपराधों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, दहेज हत्या, अपहरण, लूट और डकैती जैसे गंभीर मामलों में पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर न्यायालय में मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप अभियोजन प्रक्रिया को अधिक सशक्त बनाते हुए दोषियों को सख्त सजा दिलाई जा रही है।
top-news

01 जनवरी 2023 से 03 अप्रैल 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने कुल 4549 अभियोगों में 5080 अपराधियों को सजा दिलाई है। इनमें पॉक्सो एक्ट के 104 मामले, दुष्कर्म के 16, दहेज हत्या के 4, अपहरण के 25, हत्या के 62, डकैती के 15, लूट के 323, गैंगस्टर एक्ट के 78, चोरी के 1403, आर्म्स एक्ट के 1067 तथा अन्य मामलों के 1452 अभियोग शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस की मजबूत विवेचना और प्रभावी न्यायिक पैरवी को दर्शाती है।

इन प्रयासों के तहत न्यायालय द्वारा 117 अपराधियों को आजीवन कारावास, 32 को 20 वर्ष तथा 37 को 10 वर्ष की सजा सुनाई गई है। पुलिस की इस सक्रियता से पीड़ितों को समय पर न्याय मिल रहा है और अपराधियों में कानून का भय बढ़ा है। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इसी तरह सख्त और प्रभावी पैरवी जारी रहेगी, ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।