Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

एटा में भीषण गर्मी का कहर: 43.1°C तक पहुंचेगा पारा, दो दिन लू का रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गर्मी ने अप्रैल के महीने में ही अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की चेतावनी जारी की है। सुबह से चल रही गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है और दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी और पूरे सप्ताह भीषण गर्मी का असर बना रहेगा।
top-news

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 22 अप्रैल तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जिससे लू का प्रकोप तेज होगा। इसका असर सिर्फ आम जनजीवन पर ही नहीं, बल्कि कृषि पर भी पड़ रहा है। गेहूं की कटाई के अंतिम चरण में किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं खीरा, मूंग, उड़द और बेल वाली सब्जियों की फसलें झुलसने लगी हैं और कीटों का खतरा भी बढ़ गया है। पशुपालन पर भी असर देखने को मिल रहा है, जहां दुधारू पशुओं में हीट स्ट्रेस के कारण दूध उत्पादन में 10 से 15 प्रतिशत तक की कमी आने की आशंका है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद के अनुसार, 40 डिग्री के पार तापमान पहुंचते ही डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ का सेवन करना जरूरी है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आने वाले दिनों में तेज लू और बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने भी सतर्क रहने की अपील की है।