Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

यूपी में प्रचंड गर्मी का कहर: 25 अप्रैल तक नहीं मिलेगी राहत, 22 जिलों में लू का अलर्ट

उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी रहेगी और लोगों को फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। बुधवार को बुंदेलखंड समेत कई जिलों में गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। बांदा जिले में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा, जबकि प्रयागराज 43.7 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पूरे प्रदेश में तेज धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।
top-news

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए 22 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इनमें बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जैसे जिले शामिल हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पछुआ हवाएं इस गर्मी को और खतरनाक बना रही हैं। राजधानी लखनऊ में भी 24 और 25 अप्रैल को लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

हालांकि राहत की उम्मीद 26 अप्रैल से जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और तराई क्षेत्रों में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। तब तक लोगों को सावधानी बरतने, धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।