Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

UP News: Yogi Adityanath बोले कृषि शोध अब धरातल पर, किसानों में बढ़ा उत्साह

लखनऊ में आयोजित क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि राज्य में अब कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पहले कृषि से जुड़ी नीतियां केवल कागजों तक सीमित रहती थीं, लेकिन अब लैब में होने वाले शोध सीधे खेतों तक पहुंच रहे हैं। “खेती की बात खेत में” जैसे कार्यक्रमों के जरिए किसानों तक नई तकनीक और जानकारी पहुंचाई जा रही है, जिससे उनमें उत्साह बढ़ा है और उत्पादन में भी सुधार हुआ है।
top-news

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में जहां कृषि विज्ञान केंद्र बंद होने की कगार पर थे, वहीं अब सभी केंद्र सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य की कृषि विकास दर 8 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने तकनीक को कृषि विकास का अहम आधार बताते हुए कहा कि समय पर बीज, आधुनिक संसाधन और सही मार्गदर्शन मिलने से किसानों की आय में वृद्धि संभव हुई है। कई क्षेत्रों में उत्पादन 100 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक पहुंचा है।

योगी आदित्यनाथ ने किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने की सलाह दी और बाराबंकी के प्रगतिशील किसान राम शरण वर्मा का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे किसानों के अनुभवों को अन्य किसानों तक पहुंचाना जरूरी है। राज्य में अब कई किसान एक साल में तीन से चार फसलें ले रहे हैं और मक्का जैसी फसलों से प्रति एकड़ एक लाख रुपये तक कमा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि गेहूं और आलू उत्पादन में यूपी ने रिकॉर्ड बनाया है और फल-सब्जी उत्पादन में भी राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।