Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

Prateek Yadav Death: फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे प्रतीक यादव, पल्मोनरी एम्बोलिज्म बना मौत की वजह

समाजवादी पार्टी के संस्थापक Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री Aparna Yadav के पति Prateek Yadav का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। महज 38 वर्ष की उम्र में हुई इस अचानक मौत से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी के मुताबिक सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
top-news

सूत्रों के अनुसार Prateek Yadav पल्मोनरी एम्बोलिज्म जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में थे। यह ऐसी खतरनाक स्थिति होती है जिसमें खून का थक्का फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में फंस जाता है, जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो जाता है। इस बीमारी में मरीज को अचानक सांस फूलना, सीने में तेज दर्द, ऑक्सीजन लेवल गिरना और लगातार खांसी जैसी समस्याएं होती हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उनकी हालत बेहद गंभीर होने पर उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज पूरा होने से पहले ही वे अस्पताल से घर लौट आए थे। करीबी लोगों के मुताबिक चार महीने पहले उनके लंग्स में इंफेक्शन हुआ था, जिसके बाद उनका ऑपरेशन भी कराया गया था।

Akhilesh Yadav के भाई Prateek Yadav राजनीति से दूरी बनाकर रखते थे, लेकिन परिवार और सामाजिक हलकों में उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन की खबर सामने आते ही समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ घर के बाहर जुटने लगी। वहीं, अपर्णा यादव की करीबी मित्र रीना सिंह ने बताया कि उन्हें पहले से प्रतीक की तबीयत खराब होने की जानकारी थी और मौत की खबर सुनते ही वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गईं। फिलहाल परिवार गहरे सदमे में है और पूरे प्रदेश में शोक का माहौल बना हुआ है।