Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

UP News: मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले- छात्रों की मांग सही, राहुल-अखिलेश का आंदोलन राजनीतिक

उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री और अंबेडकरनगर के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने नीट अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग पूरी तरह जायज है और परीक्षाओं में पारदर्शिता जरूरी है।
top-news

उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री और अंबेडकरनगर के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने नीट अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग पूरी तरह जायज है और परीक्षाओं में पारदर्शिता जरूरी है। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के आंदोलन को राजनीतिक बताते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। राजभर ने कहा कि छात्रों के मुद्दे को लेकर विपक्ष सिर्फ सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।


मीडिया से बातचीत के दौरान ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल छात्रों के बीच पहुंचकर उन्हें भड़काने का काम कर रहे हैं। राजभर ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने छात्रों को समर्थन दिया, लेकिन जब हालात बिगड़े तो वे मौके से हट गए। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज का वह समर्थन नहीं करते, लेकिन कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।


राजभर ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में नकल और पेपर लीक की घटनाएं होती थीं, जबकि मौजूदा सरकार ने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियां दी गई हैं और भर्ती प्रक्रिया में सुधार किया गया है। वहीं, अंबेडकरनगर में उन्होंने खुरपका-मुंहपका (FMD) टीकाकरण अभियान की शुरुआत भी की और विकास कार्यों को लेकर सरकार की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस विकास, सुशासन और जनकल्याण पर है।