Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

UP Election 2027: भाजपा टिकट के लिए तीन टेस्ट, संघ-संगठन और सर्वे तय करेंगे दावेदारों की किस्मत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी में टिकट की दावेदारी का दौर तेज होता दिखाई दे रहा है। मुरादाबाद जिले की छह विधानसभा सीटों पर भाजपा से टिकट पाने की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं के सामने अब तीन स्तर की परीक्षा की चुनौती है।
top-news

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी में टिकट की दावेदारी का दौर तेज होता दिखाई दे रहा है। मुरादाबाद जिले की छह विधानसभा सीटों पर भाजपा से टिकट पाने की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं के सामने अब तीन स्तर की परीक्षा की चुनौती है। पार्टी में विधानसभा टिकट केवल किसी एक सर्वे के आधार पर तय नहीं होगा, बल्कि संघ, संगठन और एजेंसी के सर्वे में दावेदार की स्थिति को देखा जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा की ओर से अब तक तीन सर्वे कराए जा चुके हैं और इन सर्वे के बाद करीब 20 नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं। वहीं, तीसरे सर्वे के बाद लगभग एक दर्जन नए दावेदार भी सामने आए हैं।


भाजपा में टिकट चयन की प्रक्रिया के तहत संगठन स्तर पर जिले से आवेदन लेकर क्षेत्रीय नेतृत्व तक भेजे जाते हैं, जहां प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से प्रमुख नामों को प्रदेश संगठन तक पहुंचाया जाता है। वहीं, आरएसएस का सर्वे गोपनीय तरीके से होने की बात सामने आई है। इसमें विभाग प्रचारक स्तर से नामों की जानकारी लेकर उसे क्षेत्र और प्रांत प्रचारक स्तर तक भेजा जाता है। इसके अलावा पार्टी की एजेंसियां भी कई चरणों में सर्वे करती हैं। एजेंसियां जनता के बीच संभावित उम्मीदवारों के नामों पर राय लेती हैं और पार्टी की ओर से दिए गए नामों को लेकर भी फीडबैक जुटाती हैं। इन सभी रिपोर्टों का प्रदेश नेतृत्व स्तर पर मिलान होने के बाद अंतिम निर्णय भाजपा का केंद्रीय संसदीय बोर्ड करता है। रिपोर्ट के अनुसार, अभी दो और एजेंसी सर्वे बाकी हैं।


मुरादाबाद की छह सीटों पर तीसरे सर्वे के बाद कई नेताओं के नाम चर्चा में बताए जा रहे हैं। नगर सीट पर विधायक रितेश गुप्ता, मनोज गुप्ता और गिरीश भंडूला, देहात सीट पर डॉ. केके मिश्रा, श्याम बिहारी शर्मा और रजनीकांत जाटव के नाम सामने आए हैं। कांठ में पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू, पूनम चौधरी, विनोद सैनी और राजपाल सिंह, जबकि ठाकुरद्वारा में राजपाल सिंह चौहान, अजय प्रताप सिंह और साधना सिंह के नाम चर्चा में हैं। बिलारी में परमेश्वर लाल सैनी, सुरेश सैनी, रघुराज सिंह यादव और ऋषिपाल चौधरी, जबकि कुंदरकी में विधायक रामवीर सिंह, डॉ. शैफाली सिंह और दिनेश ठाकुर के नाम बताए गए हैं। ऐसे में 2027 के चुनाव से पहले भाजपा के टिकट की दौड़ लगातार दिलचस्प होती जा रही है। हालांकि अभी जिले स्तर पर टिकट के लिए औपचारिक आवेदन शुरू नहीं हुए हैं।