Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत, भाई अली से मिलने जा रहा था झांसी जेल

उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत हो गई। हादसा झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हुआ।
top-news

उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत हो गई। हादसा झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, आबान अहमद अपने दोस्तों के साथ प्रयागराज से झांसी जा रहा था। उसका मकसद झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मुलाकात करना था। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार क्रेटा कार अचानक सामने आए एक जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


हादसे में कार की आगे की सीट पर बैठे आबान अहमद और सोनू खान को गंभीर चोटें आईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार अहजम, मोहम्मद जैद और उमर अहमद घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू की। मृतकों और घायलों की पहचान कराने में पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त कार से मिले एक शादी के निमंत्रण कार्ड से मदद मिली। कार्ड पर मोहम्मद जैद का नाम और फोन नंबर दर्ज था, जिसके आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घायल युवक बार-बार अपने भाई के बारे में पूछ रहे थे और सदमे की स्थिति में थे।


आबान अहमद की मौत के बाद अतीक अहमद के परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आबान का भाई अली अहमद करीब 10 महीने से झांसी जेल में बंद है। उसे 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से हाई सिक्योरिटी के तहत झांसी जेल शिफ्ट किया गया था। इससे पहले नैनी जेल में उसकी बैरक से 1100 रुपये बरामद होने की बात सामने आई थी। वहीं अतीक अहमद के एक और बेटे असद अहमद की 13 अप्रैल 2023 को झांसी में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मौत हुई थी। असद उमेश पाल हत्याकांड में वांछित था और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। अब आबान की सड़क हादसे में मौत ने अतीक अहमद के परिवार से जुड़ी पुरानी घटनाओं को फिर चर्चा में ला दिया है।