Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

राम मंदिर ट्रस्ट में फुल-टाइम CEO की नियुक्ति की तैयारी, 5200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के प्रशासन और संचालन को और अधिक व्यवस्थित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ट्रस्ट ने अपने पहले फुल-टाइम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी CEO की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू कर दी है।
top-news

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के प्रशासन और संचालन को और अधिक व्यवस्थित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ट्रस्ट ने अपने पहले फुल-टाइम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी CEO की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को एक हाई-पावर पैनल ने इस पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के साक्षात्कार शुरू किए। जानकारी के मुताबिक, CEO पद के लिए देशभर से करीब 5,200 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से चयन प्रक्रिया के बाद 18 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है। सभी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार सोमवार देर रात अयोध्या पहुंच गए थे।


ट्रस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, CEO पद के लिए गठित हाई-पावर चयन समिति उम्मीदवारों की प्रशासनिक क्षमता, प्रबंधन अनुभव और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभालने की योग्यता का आकलन कर रही है। चयन प्रक्रिया के दौरान यह देखा जा रहा है कि उम्मीदवार मंदिर जैसे बड़े धार्मिक संस्थान की प्रशासनिक और प्रबंधकीय जरूरतों को कितनी प्रभावी तरीके से संभाल सकता है। उम्मीदवारों के ठहरने की व्यवस्था भी ट्रस्ट की ओर से मंदिर नगरी अयोध्या में अलग-अलग स्थानों पर की गई है। इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य उम्मीदवार को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला पूर्णकालिक CEO नियुक्त किया जाएगा।


राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से फुल-टाइम CEO नियुक्त करने के फैसले को प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ट्रस्ट ने मंदिर को मिले दान में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत महसूस की थी। ऐसे में CEO की नियुक्ति से मंदिर के संचालन, प्रबंधन और वित्तीय व्यवस्था को अधिक पेशेवर तरीके से संचालित करने की उम्मीद है। हालांकि, CEO की भूमिका और अधिकारों को लेकर पहले भी चर्चा और सवाल उठते रहे हैं। अब 5,200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवारों के इंटरव्यू शुरू होने के बाद इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया निर्णायक चरण में पहुंच गई है।