Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट ● UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा ट्रेड शो, 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान

UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15, 012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है।
top-news

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी के 897 पद, बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक शहरी के 11,508 पद और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग यानी PGT के 2,607 पद शामिल हैं। यानी Assistant Teacher के कुल 12,405 और PGT के 2,607 पदों पर भर्ती होगी।


Assistant Teacher Recruitment के लिए विज्ञापन संख्या 05/2026 जारी किया गया है। इन पदों के लिए Online Registration और आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर है, जबकि आवेदन में संशोधन 19 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। Assistant Teacher पदों की परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। वहीं PGT Recruitment 2026 के लिए विज्ञापन संख्या 06/2026 जारी हुआ है। PGT पदों के लिए आवेदन 18 सितंबर से शुरू होंगे, शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर और आवेदन संशोधन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर है। PGT की परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को होगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए One Time Registration (OTR) व्यवस्था लागू की है और आवेदन से पहले OTR पूरा करना जरूरी होगा। UPESSC ने उम्मीदवारों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन और Information Brochure को ध्यान से पढ़कर अपनी पात्रता सुनिश्चित करें। भर्ती से जुड़ी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इतनी बड़ी UP Teacher Vacancy 2026 के चलते लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।