Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● शारदा यूनिवर्सिटी में ‘कोड टू चिप’ वर्कशॉप, छात्रों ने सीखा ASIC डिजाइन का पूरा फ्लो ● कैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा में हृदय रोग के शुरुआती संकेतों पर राउंड टेबल मीट, 14 अक्टूबर को लगेगा नि:शुल्क कार्डियक कैंप ● नितिन नबीन की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक, 65 प्रभारी-सहप्रभारी जुटे; संगठन और चुनावी तैयारियों पर मंथन ● IAS से इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बोलीं- किसी दल के साथ नहीं जुड़ूंगी ● झांसी में दर्दनाक हादसा: सुकुवा-ढुकुवा डैम में डूबे तीन युवक, मौके पर मिले शव ● यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में PSIT छात्रों का स्मार्ट बैग, लैपटॉप और मोबाइल की चार्जिंग की सुविधा ● केशव मौर्य ने विनोद तावड़े से की मुलाकात, यूपी संगठन और चुनावी तैयारियों पर चर्चा ● यूपी से मानसून की विदाई, अब बढ़ेगा तापमान; एक सप्ताह में 8 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा ● फतेहपुर में गैस सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, परिवार के आठ सदस्य मलबे में दबे ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर सख्ती, निर्माण स्थलों पर एंटी-स्मॉग गन और ग्रीन शीट अनिवार्य

केशव मौर्य ने विनोद तावड़े से की मुलाकात, यूपी संगठन और चुनावी तैयारियों पर चर्चा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की।
top-news

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के तौर पर हुई। हालांकि, मुलाकात ऐसे समय हुई है जब भाजपा उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सक्रिय है। तावड़े को हाल ही में उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रभारी बनाया गया है। इसके बाद वह प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं।


बताया गया कि मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों और संगठन के कामकाज को लेकर बातचीत हुई। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में पार्टी संगठन की स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इससे पहले सितंबर की शुरुआत में तावड़े ने लखनऊ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ दोनों उपमुख्यमंत्रियों से भी मुलाकात की थी। उस दौरान संगठनात्मक तैयारियों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई थी।

केशव प्रसाद मौर्य की तावड़े से दिल्ली में हुई इस मुलाकात को लेकर उत्तर प्रदेश के राजनीतिक और भाजपा संगठन से जुड़े हलकों में चर्चा है। हालांकि, दोनों नेताओं की इस ताजा बैठक में किसी विशेष फैसले या संगठनात्मक बदलाव की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। तावड़े की यूपी में नई जिम्मेदारी के बाद संगठन से जुड़े नेताओं के साथ उनकी बैठकों का सिलसिला जारी है। 23 सितंबर को भाजपा ने यूपी प्रभारी विनोद तावड़े के साथ काम करने के लिए चार सह-प्रभारियों की भी नियुक्ति की थी।