Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: आंधी-तूफान से आम की फसल बर्बाद, किसानों को मुआवजे की मांग

top-news

Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर में कुछ दिनों पहले आई तेज आंधी और तूफान ने किसानों की आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। खासकर दनकौर, बिलासपुर, रबूपुरा, जहांगीरपुर, जेवर और दादरी क्षेत्रों में कई आम के पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं। इस नुकसान से किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं और उनकी सालभर की मेहनत बेकार हो गई है।

Greater Noida: करप्शन फ्री इंडिया  संगठन ने की मदद

किसानों की परेशानी को देखते हुए करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला अध्यक्ष प्रेम प्रधान के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को सौंपा गया। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम भेजा गया है, जिसमें किसानों के नुकसान का सर्वे कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की गई है। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और आलोक नागर ने बताया कि फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान इन लोगो की रही मौजूदगी

जानकारी के लिए बता दे कि Greater Noida में ज्ञापन सौंपने के समय संगठन के कई सदस्य मौजूद थे जिनमें आलोक नाग, बलराज हूंण, धीरज खटाना, दुलीचंद नागर, कपिल कसाना, सतबीर भाटी और दीनदयाल शामिल थे। सभी ने एक सुर में कहा कि सरकार को तुरंत कार्रवाई करते हुए किसानों को राहत पहुंचानी चाहिए, ताकि वे अपनी आजीविका दोबारा शुरू कर सकें।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

फेसबुक पर फॉलो करे :   / newspapernoi.