Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Uttar Pradesh: अखिलेश यादव ने दी चेतावनी! कोरोना के प्रति सतर्क रहने की ज़रूरत

top-news

Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह अगर सरकार ने लापरवाही दिखाई, तो हालात फिर से बिगड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते कोरोना के नियंत्रण और रोकथाम के लिए कदम उठाना जरूरी है, ताकि किसी बड़ी परेशानी से बचा जा सके।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की पिछली गलतियों का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा था। उस समय अस्पतालों में अव्यवस्था, ऑक्सीजन की कमी और इलाज के अभाव में कई लोगों की जान चली गई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिस कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकार ने प्रचार किया था, वह अब नाकाम साबित हो चुकी है।

अखिलेश यादव ने जनता से भी अपील की कि वे लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि कोरोना भले ही इस समय गंभीर रूप में न हो, लेकिन यह बीमारी रूप बदलकर लौटती है। इसलिए सावधानी जरूरी है। उन्होंने सरकार से कहा कि वह अपने स्वास्थ्य और सूचना तंत्र का सही इस्तेमाल करे और लोगों में डर नहीं, बल्कि जागरूकता फैलाए।