Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Dhruv Rathee: ध्रुव राठी के एआई वीडियो पर विवाद, सिख समुदाय ने जताई आपत्ति

top-news

Dhruv Rathee: प्रसिद्ध यूट्यूबर ध्रुव राठी एक नए विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने हाल ही में ‘द सिख वॉरियर हू टेरिफाईड द मुग़ल्स’ और ‘द राइज ऑफ सिख’ शीर्षक से एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने सिख योद्धाओं और गुरुओं की कहानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से प्रस्तुत की थी। इस वीडियो में सिख गुरुओं, शहीदों और उनके परिवारों के सदस्यों के AI विजुअल्स दिखाए गए थे।

इस वीडियो को लेकर सिख समुदाय ने कड़ी आपत्ति जताई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने इस वीडियो की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि यह सिख धर्म और गुरुओं का अपमान है। वीडियो में सिख इतिहास को गलत ढंग से दिखाने का आरोप भी लगाया गया है, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

विवाद बढ़ने के बाद ध्रुव राठी ने यह वीडियो अपने यूट्यूब चैनल से हटा लिया है। हालांकि, सिख संगठनों और समुदाय के कुछ सदस्यों ने इस मामले पर माफी और जवाब की मांग की है। ध्रुव राठी हरियाणा के रहने वाले हैं और फिलहाल जर्मनी में रहते हैं। मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं।