Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में जलजमाव से राहत के लिए ड्रेनों की सफाई का काम तेज

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) द्वारा बेहतर जल निकासी और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए ड्रेनों की सफाई और अनुरक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बारिश के मौसम में जलजमाव की समस्या से राहत दिलाना है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो और बीमारियों का खतरा भी कम हो।

जानकारी के लिए बता दे कि फिलहाल यह कार्य सेक्टर-3, सूरजपुर और 130 मीटर रोड स्थित जैतपुर रोटरी सहित कई अन्य क्षेत्रों में प्रगति पर है। इन स्थानों पर मशीनों और कर्मचारियों की मदद से ड्रेनों की गंदगी हटाई जा रही है, जिससे पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके। प्राधिकरण यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी नाली बंद न रहे और पानी का बहाव बाधित न हो।

GNIDA के अनुसार, इस तरह के कार्य पूरे शहर में चरणबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि नियमित सफाई और अनुरक्षण से जलजमाव की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इससे न केवल लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि शहर की साफ-सफाई और सुंदरता भी बनी रहेगी।