Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Indore Couple Missing: पति की हत्या की मास्टरमाइंड निकली पत्नी, प्रेमी से रचाया था खौफनाक साजिश

top-news

Indore Couple Missing: शिलांग में हुए चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब पुलिस जांच के बाद एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड की साजिश किसी बाहरी शत्रु ने नहीं, बल्कि खुद राजा की पत्नी सोनम ने रची थी। जानकारी के मुताबिक, सोनम का इंदौर निवासी एक युवक से प्रेम संबंध था और वह शादी के महज तीन दिन बाद ही अपने पति की हत्या की योजना में लग गई थी।

Indore Couple Missing: पुलिस जाँच में सामने आई ये बात 

पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनम ने ‘हनीमून’ के बहाने राजा को शिलांग ले जाकर अपने प्रेमी की मदद से हत्या की योजना को अंजाम दिया। इंदौर में रहने वाले युवक ने गुवाहाटी से तीन शूटर भेजे थे, जिन्होंने बाइक से उनका पीछा करते हुए शिलांग तक सफर किया। 23 मई को एक सुनसान जगह पर इन शूटरों ने राजा रघुवंशी की बेरहमी से हत्या कर दी। Indore Couple Missing केस में हत्या के बाद सोनम मौके से शूटरों के साथ चली गई, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया।

सोनम की कॉल डिटेल्स में सामने आई ये बात 

जांच के दौरान सोनम की कॉल डिटेल्स और डिजिटल सबूतों से यह साफ हो गया कि वह इस पूरे षड्यंत्र की मास्टरमाइंड थी। पुलिस ने तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सोनम ने गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया है। अब पुलिस इंदौर के उस युवक की तलाश में जुटी है, जिससे सोनम के प्रेम संबंध थे। Indore Couple Missing की ये घटना न केवल एक दिल दहला देने वाला मर्डर मिस्ट्री बन गई है, बल्कि रिश्तों की सच्चाई और इंसानी भावनाओं की भयावहता को भी उजागर करती है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video